बच्चों को मिला सफलता का मंत्र: अच्छी आदतों के सात रंगों से संवरेगा भविष्य

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को लेकर किया जागरूकअंजणा पटेल समाज सेवा संघ, हुब्बल्ली के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया। शिविर की परिकल्पना इस विचार पर आधारित रही कि बच्चों को अच्छी आदतों और जीवन मूल्यों की सीख देना उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गोकुल रोड स्थित राजेश्वर भवन परिसर में आयोजित शिविर में आत्मविश्वास, माता-पिता के प्रति प्रेम और आदर, स्वस्थ जीवनशैली, भावनाओं पर नियंत्रण, पढ़ाई में कठिन परिश्रम, प्रार्थना की शक्ति तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सुरक्षित उपयोग जैसे विषयों पर बच्चों को जागरूक किया गया। साथ ही बुरी संगत से दूर रहने, पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकाने वाली चीजों से बचने और नियमित प्रयास करने की प्रेरणा दी गई।
Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements
Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!