रिसॉर्ट में सज रहा था जुए का अड्डा, पुलिस की दबिश से हड़कंप,अमलेश्वर स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट से 16 जुआरी गिरफ्तार, 25 लाख से अधिक की सामग्री जप्त

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

 

दुर्ग, 02 मार्च 2026।
जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना अमलेश्वर क्षेत्र के कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में संचालित जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर मौके से 16 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि, मोबाइल फोन सहित मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन जप्त किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
सूचना के आधार पर योजनाबद्ध दबिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 मार्च 2026 को थाना अमलेश्वर पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक करने के बाद थाना अमलेश्वर पुलिस एवं एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर 16 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के दौरान कुल ₹3,59,470/- नगद राशि बरामद की गई। इसके अलावा 22 मोबाइल फोन, 03 मोटरसाइकिल एवं 03 चारपहिया वाहन जप्त किए गए। जप्त वाहनों एवं अन्य सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 25 लाख रुपये से अधिक आंका गया है।
छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
रोहित निर्मलकर (43), निवासी रावतपुरा कॉलोनी, रायपुर
नरेश सोनकर (29), निवासी पाठागांव, रायपुर
प्रमोद वर्मा (34), निवासी सत्यम विहार, रायपुर
मुकेश कुमार धीमर (28), निवासी गुरुवार बाजार चौक, दुर्ग
संजू सोनकर (30), निवासी ग्राम खुडमुड़ा, दुर्ग
नारायण टंडन (24), निवासी मगरघटा, दुर्ग
डिजेन्द्र निर्मलकर (30), निवासी बस्तीपारा कुथरेल, दुर्ग
पुनीत राम साहू (46), निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
विनोद अमरदास (35), निवासी मगरघटा, दुर्ग
शुभम चंद्राकर (30), निवासी सत्यम विहार, रायपुर
गोपाल सोनकर उर्फ गोपी (52), निवासी पाठागांव, रायपुर
मनीष साहू उर्फ गुड्डू (30), निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
सोनू साहू उर्फ दुर्गेश (29), निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
सत्यनारायण साहू (42), निवासी ग्राम खुडमुड़ा, दुर्ग
संजय साहू (32), निवासी सत्यम विहार कॉलोनी, रायपुर
महेंद्र साहू (46), निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना अमलेश्वर की टीम एवं एसीसीयू टीम की संयुक्त एवं प्रभावी भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर तंत्र की सक्रियता और त्वरित रणनीति के कारण यह सफलता मिली है।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जुआ एवं अन्य अवैधानिक कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
—0000—

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!