Advertisements

धर्म संस्कृति : जैन समाज पंचकल्याणक महा महोत्सव का भगवान के मोक्ष कल्याणक के साथ हुआ भव्य समापन, निकली भव्य शोभायात्रा,देखिये आयोजन की झलकियां,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : जैन समाज का पंचकल्याणक महोत्सव भगवान के मोक्ष कल्याणक के साथ भव्य समापन शुक्रवार को हुआ इस अवसर ओर शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई,

दिगंबर जैन समाज जशपुर द्वारा 1 मई से 6 मई तक आयोजित पंचकल्याणक महामहोत्सव का भव्य समापन हुआ। गर्भ से जन्म तक की सभी धार्मिक क्रियाओं को 6 दिवसों में पूर्ण कर भगवान के 14 बिंबो को जैन मंदिर स्थित वेदी, मान स्तंभ एवं शिखर पर विराजित करने के साथ ही इस भव्य आयोजन का समापन हो गया।

 

इसके पूर्व आज प्रातः नित्य नियम पूजन के उपरांत भगवान के मोक्ष कल्याणक की क्रियायें संपन्न हुई तथा विश्व शांति महायज्ञ किया गया। तत्पश्चात जैन धर्मावलंबियों द्वारा श्री जी तीन रथों के साथ श्री जी शोभायात्रा निकाली गई जो इतनी भव्य थी कि ऐसा माना जाता है इसके पूर्व ऐसा विशाल जुलूस भगवान की रथ यात्रा के साथ किसी ने नहीं देखा होगा।इस विशाल जुलूस में आयोजन के प्रमुख पात्र भगवान के माता पिता,सौधर्म इन्द्र,कुबेर इंद्र, महायज्ञ नायक,यज्ञ नायक,मान स्तम्भ निर्माता,विधि नायक मूर्ति प्रदाता, मुनिसुव्रतनाथ भगवान की मूर्ति प्रदाता परिवार अलग-अलग सुसज्जित बघ्घियों में सवार होकर निकले थे।

भारी संख्या में भजन नृत्य करते चल रहे लोगों पर ड्रॉन से पुष्प वर्षा की गई एवं गुलाल उड़ाई गई।शोभायात्रा के मार्ग पर आगे आगे मध्यप्रदेश से आये कलाकारों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर सजाया जा रहा था। जशपुर के इतिहास में पहली बार आयोजित इस पंचकल्याणक महोत्सव में 6 दिनों तक लगातार विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से जैन धर्म की प्रभावना की गई।

मुनि श्री सुयश सागर जी एवं सद्भाव सागर जी महाराज के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य श्री धर्म चंद जी शास्त्री द्वारा सभी धार्मिक क्रियायें सानन्द विधिवत संपन्न कराई गई।समापन की पूर्व संध्या पर जैन समाज द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियत्री अनामिका अंबर जैन एवं राष्ट्रीय स्तर के कवि अजय अहिंसा जैन जबलपुर ,सुमन सौरभ और डॉ मनीषा जैन ने अपने काव्य रस की प्रस्तुति से शमां बांध दिया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!