Advertisements

Chhattisgarh Breaking : इतिहास में पहली बार छत्तीसगढ़ के इस जिले में हत्या के दो आरोपियों को फाँसी की सजा, जमीन बिक्री को लेकर विवाद में की थी हत्या,अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फांसी का फैसला,पढ़िए,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जांजगीर चांपा : जिले के इतिहास में पहली बार अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश ने हत्या के दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते  20 नवंबर 2021 को ग्राम तुस्मा सरपंच कमल पटेल द्वारा मोबाईल फोन से सूचना दिया की गांव के भागवत साहू जो कि ग्राम तुस्मा का पंच है जिसकी हत्या कर दिया गया है जिसकी सूचना प्राप्त होने पर शिवरीनारायण पुलिस स्टाफ तुस्मा सबरिया डेरा जाकर मौके पर तस्दीक करने पर पाया गया कि भागवत साहू की हत्या सोहित केंवट एवं सुनील केंवट के द्वारा धारदार हथियार लोहे के कत्ता से गर्दन एवं सिर में वार कर हत्या किया गया।
प्रार्थी प्रेम लाल साहू कि रिपोर्ट पर मौके पर देहाती नालसी एवं मर्ग अपराध कायम कर धारा 302,34 भादवि एवं धारा 174 जाफौ कायम कर पंचनामा एवं पोस्ट मार्टम कार्यवाही किया गया । विवेचना दौरान सोहीत केवट एवं सुनील केंवट हत्या कर गांव के पानी टँकी में चढे़ होने की जानकारी होने पर निरीक्षक रविन्द्र अनंत, थाना प्रभारी शिवरीनारायण अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को समझाईस देकर नीचे उतार कर हिरासत में लिया गया। आरोपियों से मेमोरेण्डम के आधार पर जमीन बिक्री रकम लेन-देन की बात पर से मृतक भागवत साहू को धारदार कत्तानुमा हथियार से मारकर हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपी सोहित केंवट के कब्जे से 01 लोहे का धारदार कत्ता एवं अन्य सामग्री बरामद कर दिनांक 20.11.21 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मृतक का कपड़ा एवं विडियो को जप्त कर एफएसएल एवं साईबर सेल से परीक्षण कराया गया। प्रकरण में विवेचना पूर्ण कर आरोपी सोहित केंवट उम्र 28 वर्ष एवं सुनील कुमार केंवट उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी तुस्मा सबरिया डेरा थाना शिवरीनारायण के विरूद्ध अभियोग पत्र दिनांक 10.02.2022 को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
माननीय न्यायालय द्वारा विचारण करते हुए प्रकरण में साक्षियों का शीघ्र परीक्षण कार्यवाही पूर्ण होने उपरांत प्रकरण के विवेचक निरीक्षक रविन्द्र अनंत, थाना प्रभारी शिवरीनारायण का भी परीक्षण एवं प्रतिपरीक्षण किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध प्रमाणित जाने पर माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश न्यायालय जांजगीर द्वारा अपने निर्णय दिनांक 19.09.22 को आरोपी सोहीत केवट एवं सुनील केंवट को फांसी की सजा एवं 50 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
उक्त कार्यवाही में शासकीय अधिवक्ता श्री राजेश पांडेय एवं विवेचक निरीक्षक रविन्द्र अनंत, थाना प्रभारी शिवरीनारायण का सराहनीय कार्य रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!