Advertisements

मां दंतेश्वरी मंदिर का पट बंद, सूतक काल में माता के दर्शन नहीं कर पाएंगे भक्त।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

दंतेवाड़ा : छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का मंदिर आज सूर्य ग्रहण के चलते बंद कर दिया गया। सूतक के चलते माता भक्तों को दर्शन नहीं देंगीं। गर्भगृह से लेकर मुख्यद्वार सब जगह के पट बंद कर दिए गए हैं। अब सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिर का शुद्धिकरण करने के बाद ही पट खोले जाएंगे।

दरअसल, दिवाली के दूसरे दिन यानी आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण है। शास्त्रों की माने तो, सूर्य ग्रहण का सूतक करीब 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है।

आज यानी 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड में शुरू होगा, जो शाम 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म होगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट पर शुरू होकर शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा।

जानकारी के अभाव में पहुंचे भक्त

आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का मंदिर बंद है। ऐसे में जिन भक्तों को मंदिर के बंद होने की जानकारी नहीं थी वह आज मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंच गए थे। हालांकि, मंदिर के बाहर ही भक्तों ने मत्था टेका। वहीं प्रसाद चढ़ा कर चले गए। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि, शाम के जब ग्रहण खत्म होगा उसके बाद शुद्धिकरण कर मंदिर के पट खोले जाएंगे।

52वां शक्तिपीठ है

दंतेवाड़ा में स्थित मां दंतेश्वरी का मंदिर 52वां शक्तिपीठ है। मान्यता है कि यहां माता सती का दांत गिरा था। इसलिए माता का नाम दंतेश्वरी पड़ा। माता दंतेश्वरी बस्तर की आराध्य देवी हैं।प पूरे सालभर माता के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहता है। जब भी कोई पर्व का समय होता है तो उस समय भी भक्त मां दंतेश्वरी के दर्शन करने पहुंचते हैं।

हर साल दिवाली और उसके दूसरे दिन भक्तों की लंबी कतार माता के मंदिर में लगी होती है। केवल बस्तर ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों से भी भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!