Advertisements

छत्तीसगढ़िया रंग में देवारी तिहार और गोवर्धन पूजा के लिए मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

छत्तीसगढ़िया रंग में देवारी तिहार और गोवर्धन पूजा के लिए मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार।

रायपुर: देवारी तिहार और गोवर्धन पूजा के लिए मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार
छत्तीसगढ़ी की परंपरा अनुसार की गई है धूमधाम गोवर्धन पूजा मानने की तैयारी
आम पत्ता, धान की बालियां, गेंदा फूल से मुख्यमंत्री निवास का परिसर सजाया गया है
मुख्यद्वार को आम पत्ते
गेंदाफूल, से सजाया गया है। मुख्यद्वार के ऊपर बंसी बजाते कृष्ण भगवान, द्वार के दोनों ओर लाठी लिए राउत नाचा करते पुरुषों का चित्र भी बहुत आकर्षक लग रहा है
अंदरद्वार पर दीप लिए हुए महिलाओं की प्रतिमा और राउत नाचा में पहने जाने वाले खुमरी और सजी हुई लाठियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है

परिसर में गौरा-गौरी पूजन स्थल पर सघन मात्रा में धान की बालियों से कलश और विशेष कलाकृति बनाई गयी है

कार्यक्रम स्थल को छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवेश का स्वरूप दिया गया है, घर को भी नांगर (हल), तुलसी चौरा, कंडील (लालटेन) गाड़ा चक्का, टुकनी, रापा, कुदारी, सिल-लोड़हा, खटिया, कांवर, से सजाया गया है
दीवारों में पेड़-पौधे, तोता-मैना, सुआ नृत्य करती महिलाएं, उत्साह पूर्वक पटाखे फोड़ते बच्चे, गौरा-गौरी विसर्जन के लिए जाती हुई महिलाएं, राउत नाचा, गाय चराते और दूध दुहते ग्वाले को आकर्षक ढंग से चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बॉड़ी को भी आकर्षक ढंग से दिखाया गया है

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!