मुख्य सचिवों की राष्ट्रीय कान्फ्रेंस के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

मुख्य सचिवों की राष्ट्रीय कान्फ्रेंस के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रायपुर: मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अगले साल 5 से 7 जनवरी 2023 में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली मुख्य सचिवों की राष्ट्रीय कान्फ्रेंस के लिए आवश्यक तैयारियों के संबंध में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में कान्फ्रेंस के संबंध में विभिन्न विभागों की प्रगति और तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जैन ने मुख्य सचिवों की राष्ट्रीय कान्फ्रेंस के लिए आवश्यक जानकारी और तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, योजना विभाग के सचिव गौरव द्विवेदी, उर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव भुवनेश यादव सहित वित्त, नगरीय प्रशासन एवं अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!