Advertisements

जरा सी भी चूक से जा सकती थी जान,हाई टेंशन टॉवर में चढ़े अर्धविक्षिप्त व्यक्ति को पुलिस की ने सूझबूझ से रेस्क्यू ऑपरेसन कर उतारा नीचे,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

धनतरी हाईटेंशन टावर में चढ़े अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति को धमतरी पुलिस के द्वारा सकुशल टावर से नीचे उतार लिया गया इस संबंध में धमतरी पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 27 अक्टूबर को ग्राम सिर्री में स्थित हाई टेंसन टॉवर में अर्धविक्षिप्त व्यक्ति पंचू राम तारक पिता प्रभु राम उम्र 56 वर्ष निवासी सिवनी कला का जो जो दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण 80 फिट हाई टेंसन टावर में चढ़ गया था।

जिसे चौकी बिरेझर प्रभारी गोवर्धन सिंह ठाकुर एवं सउनि.जगदीश सोनवानी,प्रआर. प्रमोद पान्डेय अन्य स्टॉफ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ग्रामीणों का सहयोग लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेसन कर सकुशल नीचे उतारकर सुरक्षित बचा लिया गया।जिसको उनके घर ले जाकर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा उक्त सराहनीय कार्य हेतु प्रशंसा किया गया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!