Advertisements

Big Breaking news : पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो नाबालिग लड़कियों को 72 घण्टे में किया सकुशल बरामद अलग-अलग मामलों में दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे महिला संबंधित अपराधों में मुंगेली पुलिस कर रही ताबड़तोड़ कार्यवाही,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

मुंगेली : महिला संबंधी अपराध में मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इस कड़ी में 2 नाबालिग लड़की को बतामद करने में सफलता मिली है, जिले की चिल्फी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 72 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता को ग्राम लगरा में आरोपी दुर्गेश चन्द्रकार के कब्जे से किया बरामद किया है, वहीं एक अन्य नाबालिग लकड़ी को सरगांव पुलिस द्वारा आरोपी अनिल कुमार गेंदले के कब्जे से किया बरामद किया है,

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर प्रार्थी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर चिल्फी पुलिस ने में धारा 363 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया।
पुलिस को प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग अपहृता को 72 घंटे के भीतर ग्राम लगरा में आरोपी दुर्गेश चन्द्रकार के कब्जे से बरामद किया गया एवं आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी सउनि सुशील बंछोर, प्रधान आरक्षक केकम सिंह आहिरे, रोशन टण्डन, आरक्षक नमित सिंह एवं विनोद बंजारा की महत्वपूर्ण भूमिका रही,

वही थान सरगांव में 13 अक्टूबर को प्रार्थी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सरगांव में धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना एवं साईबर सेल के विश्लेषण से नाबालिग अपहृता को आरोपी अनिल कुमार गेंदेले के कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह, प्रधान आरक्षक डोमरू सिंह ध्रुर्वे, धनश्याम मरावी, बालीराम ध्रुव, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, गुलाब रात्रे, उमेश सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!