Advertisements

Breaking mungeli : स्पंज आयरन प्लांट खुलवाने के नाम पर 15 करोड़ से अधिक की ठगी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,अंतरराज्यीय ठग को दिल्ली से किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़,पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, क्सहित कई राज्य में ठगी को दिया था अंजाम पढ़िए।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

मुंगेली : स्पंज आयरन फैक्ट्री खुलवाने के नाम पर 15 करोड़ से अधिक की ठगी के मामले का मुंगेली पुलिस ने खुलासा किया है, अंतरराज्यीय ठग अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया गिरफ्तार किया गया आरोपी के द्वारा छत्तीसगढ़ सहित कोलकाता, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद तेलंगाना एवं राज्यों में, ठगी को अंजाम दिया है,

मुंगेली पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया प्रार्थी संजय अग्रवाल पिता नेतराम अग्रवाल साकिन लाईफ स्टॉइल मोवा रोड रायपुर के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम रामबोड़ सरगांव में हमारी स्पंज आयरन की फैक्ट्री जो वासुदेव ट्रेड लिंक के नाम से पंजीकृत है हमारे द्वारा दूसरी स्पंज आयरन की फैक्ट्री रामबोड सरगांव में लगाने हेतु कोल्हापुर महाराष्ट्र में अनसुल स्टील लिमिटेड के नाम से पंजीकृत स्पंज आयरन के प्लांट का सौदा अनिल गुप्ता परमवीर सिंह के माध्यम से बातचीत हुई ।

अनिल गुप्ता अनसुल स्टील लिमिटेड स्पंज आयरन प्लांट, आयरन प्लांट कोल्हापुर महाराष्ट्र को अपना बताते हुए हमसे प्लांट का सौदा 4,50,00,000 रूपये में हुआ जिसमें एंडवास के रूप में 1,20,00,000 रूपये उसके एकाउंट में अलग-अलग 5 किस्तो में दिया गया । अनिल गुप्ता रकम प्राप्त करने के बाद घुमाने लगा जो मुझसे 1,20,00,000 रूपये की धोखाधड़ी किया है कि रिपोर्ट पर थाना सरगांव में धारा 420, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है एवं पता तलाश शुरू किया गया ।

प्रकरण में विवेचना के लिये गठित टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिल्ली रवाना किया गया । आरोपी अनिल गुप्ता पिता स्व. राधाकृष्ण गुप्ता उम्र 52 साल साकिन डी-1/300 न्यू कॉलोनी मयूर विहार फेस-3 दिल्ली को रेडियेन्ट ब्लू हॉटल दिल्ली से 27 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया है । 28 अक्टूबर को आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है,

आरेापी अनिल गुप्ता के विरूद्ध कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में अपराध क्रमांक 277/22 धारा 120 बी, 406, 420, 465, 468, 469, 471 भादवि का 12,90,00,000 रूपये ठगी करने का अपराध दर्ज किया गया है तथा हैदराबाद (तेलंगाना) में 1,65,00,000 रूपये की ठगी करने का शिकायत भी दर्ज है ।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तार करने में निरीक्षक विश्वजीत सिंह थाना प्रभारी सरगांव, उपनिरीक्षक प्रमोद डनसेना, प्रआर राजकुमार जांगड़े, प्रआर बालीराम धु्रव, आरक्षक अजीत परिहार, आरक्षक संजय यादव, आरक्षक उमेश सोनवानी एवं साईबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!