गृह, लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राज्योत्सव स्थल का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

गृह, लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राज्योत्सव स्थल का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य की 23वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। राजधानी रायपुर के साइंस कालेज ग्राउंड में 1 नवंबर को आयोजित राज्योत्सव के साथ ही 1 से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है।
शनिवार को राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियो का जायजा लेने के लिए प्रदेश के गृह, लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू साइंस कालेज मैदान पहुंचे।
साहू ने तय समय पर तैयारियों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साहू ने राज्योत्सव के अवसर पर तैयार किए जा रहे लोक निर्माण एवं पर्यटन विभाग के स्टाल्स का निरीक्षण किया और इनकी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर गृह, लोक निर्माण और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!