Breaking news : झारखंड की अंग्रेजी शराब लाकर बेच रहा था छत्तीसगढ़ में, आबकारी विभाग की रेड में 13 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब हुई जप्त, एक आरोपी भी गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जशपुर : द प्राइम न्यूज़ : आबकारी विभाग द्वारा झारखंड राज्य से लाकर छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से पुलिस ने झारखंड की 13 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब की है इस संबंध में आबकारी विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार
मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत सचिव सह आबकारी आयुक्त छ.ग. निरंजन दास सर एवं प्रबंध संचालक ए. पी. त्रिपाठी सर के द्वारा मादक पदार्थों के विक्रय/परिवहन/धारण पर नियंत्रण हेतु कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में कलेक्टर जशपुर डॉ. रवि मित्तल सर के निर्देशन जिला आबकारी अधिकारी जशपुर रमेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में 3 नवंबर को खूंटीटोली थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत में मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही खूंटीटोली थाना दुलदुला निवासी राजकिशोर गुप्ता पिता गणेश प्रसाद गुप्ता उम्र 45 वर्ष जाति सोढ़ी के किराना दुकान की विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के किराना दुकान के काउंटर से 36 अद्धी प्रत्येक 375ml रॉयल स्टेज व्हिस्की मात्रा 13.500 लीटर अन्य प्रांत झारखंड की बिक्री योग्य विदेशी मदिरा व्हिस्की जप्त किया गया। आरोपी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)क, 34(2), 59(क),36 के तहत प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। कार्यवाही में शशिकला पैकरा सहायक जिला आबकारी अधिकारी जशपुर, आबकारी आरक्षक श्याम सुन्दर सिंह, मदन कुमार गुप्ता, श्याम बिहारी कुशवाहा,त्रियक्ष सलाम, सुभाष कुजूर महिला सैनिक श्रीमती पूनम टोप्पो वाहन चालक अरविंद खाखा का सक्रिय योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!