पुलिस कप्तान ने ली लंबित शिकायतों के संबंध में समीक्षा बैठक,शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के दिये सख्त निर्देश,

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

पुलिस कप्तान ने ली लंबित शिकायतों के संबंध में समीक्षा बैठक,शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के दिये सख्त निर्देश,
पुलिस कप्तान ने ली लंबित शिकायतों के संबंध में समीक्षा बैठक,शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के दिये सख्त निर्देश,

जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में लंबित शिकायतों के संबंध में समीक्षा बैठक ली बैठक में अनिल सोनी, अति.पुलिस अधीक्षक, शिकायत शाखा प्रभारी उनि अ दिनेश शर्मा, सभी राजपत्रित अधिकारी, पुलिस एवं थाना/चौकी प्रभारियों के रीडरगण उपस्थित रहें।

बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2021 एवं जुलाई 22 के पूर्व के लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।।

दिनांक 05.11.22 को विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्ष 2021 एवं जुलाई 2022 के पूर्व के समस्त लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु जिले के राजपत्रित अधिकारी पुलिस के रीडर थाना/चोकी से आये रीडर, मददगार एवं विवेचना अधिकारियों की समीक्षा बैठक आहुत की गई।

लंबित शिकायतों का हरहाल में एक सप्ताह के अंदर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

शिकायतों के निराकरण में होने वाली समस्याओं के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर त्वरित निराकरण करने हेतु समझाईश दी गई।

जिन थानों में शिकायतों की संख्या अधिक है उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुये शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही जिन थानों के शिकायतों का निराकरण अच्छा रहा उन थानों को उत्साह एवं लगन के साथ शिकायतों का निराकरण करने हेतु समझाईश दी गई।

आगामी एक सप्ताह उपरांत पुनः उपरोक्त विषयों पर समीक्षा बैठक आहुत किया जायेगा।।

उक्त बैठक में अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिकायत शाखा प्रभारी उनि अ दिनेश शर्मा, समस्त राजपत्रित अधिकारी के रीडर एवं थाना चौकी से आये हुये मददगार उपस्थित रहें।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!