Advertisements

पार्टी कर्तव्यों के निर्वहन मे व्यस्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व विधायक विकास उपाध्याय।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

हिमाचल प्रदेश के आगामी चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व विधायक रायपुर पश्चिम विकास उपाध्याय को कांग्रेस कमेटी ने कांगड़ा जिले का कोऑर्डिनेटर बनाया है। आगामी चुनाव मे जीत हासिल करने ज़मीनी स्तर पर हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं विकास उपाध्याय लगातार कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार प्रसार कर रहें है। कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र और जन कल्याणकारी योजनाओं को डोर टू डोर प्रचार करते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं।छात्रजीवन से कांग्रेस पार्टी से राजनीति से जुड़े विकास उपाध्याय ने सदैव कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई ज़िम्मेदारियो को प्राथमिकता से निभाया है। आज 6 नवम्बर को पार्टी कर्तव्यों के निर्वहन मे व्यस्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व विधायक विकास उपाध्याय इस बार अपना जन्मदिन रायपुर मे नहीं मना रहें है। युवा विधायक विकास उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर उनके रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से उनके हज़ारो शुभचिंतको द्वारा उनकी अनुपस्थिति मे भी उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के मनाया जा रहा है।
विकास उपाध्याय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्रवासियों और अपने प्रदेशभर के शुभचिंतको के स्नेह और शुभकामनाओ का सहृदय आभार जताया है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!