Advertisements

Breaking news : हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया चंद घण्टो में गिरफ्तार, धारदार हथियार से गर्दन पर मारकर की थी हत्या, दोनो परिवारों के बीच में जमीन को लेकर था विवाद।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

मुंगेली : जिले में दो परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप फगुवा यादव को गिरफ्तार किया है,घटना जिले के लोरमी थाना क्षेत्र की है,,,

पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली द्वारा मिली जानकारी के अनुसार लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम कांदाबाड़ी निवासी प्रार्थी नारायण यादव ने थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज करवाई की उसके भाई छुन्ना यादव को कांदाबाड़ी, खुड़िया निवासी फगुवा यादव ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार तबली से गर्दन को मारकर हत्या कर दिया है, जिसकी रिपोर्ट पर लोरमी पुलिस धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं आरोपी का पता तलाश शुरू किया गया।

मृतक एवं आरोपी का परिवार ग्राम कांदाबाड़ी में वनभूमि पर कृषि कार्य करते हैं। दोनो परिवारों के बीच में कृषिभूमि को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा था। पूर्व में भी मृतक एवं आरोपी के पुत्र बीच वाद-विवाद तथा हाथापाई हुई थी। इसी विवाद के चलते 6 नवम्बर को 12ः30 बजे आरोपी फगुवा यादव ने छुन्ना यादव को गले में धारदार हथियार से मैथू उर्फ ढोढीया यादव के खेत में मारकर हत्या कर दिया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना लोरमी, चौकी खुड़िया एवं चौकी चिल्फी की संयुक्त पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम कांदाबाड़ी में जंगल में घेराबंदी करते हुए आरोपी फगुवा यादव को अभीरक्षा में लेकर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार तब्बल एवं घटना वक्त स्वयं पहने खून लगे कपड़े बरामद कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार साहू, उपनिरीक्षक बुधराम साहू, चौकी प्रभारी खुड़िया सउनि विजय सिंह राजपूत, चौकी प्रभारी चिल्फी सउनि सुशील बंछोर, प्रधान आरक्षक माधव टांडिया, दयाल गावस्कर, मुकेश कुर्रे, संतोष राजपूत, आरक्षक रवि श्रीवास, राहुल राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!