Crime news : मोटरसाइकिल चोरी के मामले का मुंगेली ने किया पर्दाफाश, एक बाल अपचारी सहित 3 गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिल भीजप्त, रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी की घटना को देते थे अंजाम

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

Crime news : मोटरसाइकिल चोरी के मामले का मुंगेली ने किया पर्दाफाश, एक बाल अपचारी सहित 3 गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिल भीजप्त, रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी की घटना को देते थे अंजाम
Crime news : मोटरसाइकिल चोरी के मामले का मुंगेली ने किया पर्दाफाश, एक बाल अपचारी सहित 3 गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिल भीजप्त, रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी की घटना को देते थे अंजाम

मुंगेली : मोटर सायकल चोरी के आरोपियो को पकड़ने में मुंगेली पुलिस को सफलता मिली है, आरोपी योजनाबद्ध तरीके से रेकी करने के पश्चात चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे, लोरमी पुलिस ने चोरी के आरोपी त्रिलोचन पुरी, कुमारू दास, सोनू को गिरफ्तार किया है, वहीं घटना में शामिल 1 विधि से संघरसरत बालक के विरूद्ध की गई विधिसम्मत कार्यवाही की गई है, साथ ही आरोपीयो के कब्जे से 3 मोटर सायकल भी जप्त किया ज्ञानहे,

मुंगेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सोमनाथ भारत पिता भागवत भारत के द्वारा दिनांक 7 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 6 नवंबर को मेरा एच.एफ. डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक सी0जी0 09 जे0सी0 5213 को कोई अज्ञात चोर मेरे घर के सामने से चोरी कर ले गया है, जिस पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 782/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान ही प्रार्थी राजेश कुलमित्र निवासी विचारपुर के द्वारा थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराया दिनांक 6 नवम्बर के दरम्यानी रात कोई अज्ञात चोर के घर के सामने से प्लैटिना मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 28 एम 1577 को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 783 22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । लगातार चोरी की घटना होने से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं मार्गदर्शन में टीम गठित कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर चोरी हुये मोटर सायकल का पतासाजी हेतु ग्राम टेकनपारा गये, जहां संदेही त्रिलोचन पुरी, सोनू पोर्ते एवं 01 अपचारी बालक को पकड़कर पूछताछ करने पर चोरी करना स्वाकीर किये एवं उनकेे निसान देही पर एक अन्य आरोपी कुमारू दास को आवास पारा मुंगेली से हिकमा तमली से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया गया, जिसमें आरोपी 01. सोनू पोर्ते से पल्सर मो.सा. लाल कलर 01 सोल्ड, 02 त्रिलोचन पुरी के कब्जे से 01 एचएच डिलक्स मो.सा. क्रमांक सीजी 09 जेसी 5213, एवं 03. कुमारू सतनामी के कब्जे से प्लेटिना मो.सा. क्रमांक सीजी 28 एम 1577 को आरोपियों से जप्त किया गया है । आरोपी 01. त्रिलोचन पुरी पिता रामेश्वर पुरी गोस्वामी उम्र 26 साल साकिन टेकनपारा थाना लोरमी, 02 कुमारू दास पिता दुलारू दास चेलकर उम्र 31 साल साकिन मोतिमपुर थाना मुंगेली एवं 03 सोनू पिता लखन पोर्ते उम्र 20 साल साकिन भीमपुरी चौकी जुनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है एवम 01 अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना लोरमी से थाना प्रभारी राजकुमार साहू सउनि विलायत हुसैन प्रआर 65 बलराज सिंह, प्रआर 73 नरेश कुमार यादव, आर भेषज पाण्डेकर, आर. हेमसिंह ठाकुर, आर. लिलक साहू, आर. बलदेव राजपूत, आर अशीष सोनी, आर. नोहर डनसेना, आर. शिवशंकर गोयल, आर. जितेन्द्र सिंह ठाकुर, आर. अजय बंजारे, आर. अश्वनी टंडन, आर. दिपकेश दिक्षित, आर. दीपक, आर. राकेश की अहम भूमिका रही

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!