CG CRIME : फरार वारंटियों की जा रही लगातार गिरफ्तारी,8 वर्षो से फरार वारंटी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार,

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

CG CRIME : फरार वारंटियों की जा रही लगातार गिरफ्तारी,8 वर्षो से फरार वारंटी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार,
CG CRIME : फरार वारंटियों की जा रही लगातार गिरफ्तारी,8 वर्षो से फरार वारंटी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार,

जांजगीर चांपा: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के थाना सारागांव के अपराध क्रमांक 145/2001 प्रकरण क्रमांक 945/2008 धारा 341,147,323,294 भादवि के प्रकरण में आरोपी राजकुमार सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी सारागांव के विरूद्ध माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चांपा द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के 08 वर्ष बाद उसके निवास में आने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सारागंव पुलिस द्वारा आरेापी के घर दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। स्थाई वारंटी राजकुमार सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी सारागांव को गिरफ्तार कर दिनांक 09.11.22 को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक सहेत्तर पाटले एवं म.आर. हेमलता राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!