CG CRIME : हत्या के प्रयास के आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, खलिहान में धान खरही रखने को लेकर हुआ था विवाद।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

CG CRIME : हत्या के प्रयास के आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, खलिहान में धान खरही रखने को लेकर हुआ था विवाद।
CG CRIME : हत्या के प्रयास के आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, खलिहान में धान खरही रखने को लेकर हुआ था विवाद।

मुंगेली : पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्र में रहने वाले प्रार्थी जयराम साहू पिता खेलन साहू उम्र 36 साल साकिन नवागांव टेमरी थाना मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के भतीजा जलेश साहू को आरोपी कृष्णा साहू के द्वारा खलिहान में धान खरही रखने की विवाद को लेकर डंडा से सिर में वार किया गया जिसकी रिपोर्ट पर धारा 294, 506, 323 भादस दर्ज कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में आहत के सिर पर आयी चोंट गंभीर प्रकृति का होने से प्रकरण में धारा 307 जोड़ी गई है । प्रकरण के आरोपी कृष्णा राम पिता स्व. समोधी साहू उम्र 60 साल साकिन ग्राम नवागांव टेमरी थाना मुंगेली को वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव पाण्डेय, सउनि रघुबीर सिंह राजपूत, आरक्षक दुर्गेश यादव, योगेश यादव का विशेष योगदान रहा

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!