Advertisements

दिव्यांग तैराकों ने एक बार फिर पूरे छत्तीसगढ़ और इस जिले का नाम किया रोशन,मनवाया अपना लोहा,नेशनल पैरा स्वीमिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता गुवाहाटी (असम) हुई थी आयोजित,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

पेंड्रा : जिले के दिव्यांग तैराकों ने एक बार फिर पूरे में छत्तीसगढ़ और जिले का नाम रोशन किया है और अपना लोहा मनवाया है। और नेशनल पैरा स्वीमिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता जो गुवाहाटी (असम) में आयोजित हुई । उंसमे शामिल होकर जिले के पैरा स्वीमरो ने 4 गोल्ड मैडल, 3 सिल्वर मैडल,3 ब्रांस मैडल कुल 10 मैडल जीतकर पूरे देश मे छत्तीसगढ़ और जिले का नाम रोशन किया है जिसके बाद आज जब यह दिव्यांग खिलाड़ी मैडल लेकर पेण्ड्रा पहुचे तो स्थानीय लोगो ने इन सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ का एक ऐसा जिला जहाँ सुरक्षा की कमान बच्चों के हाथों में, पुलिस अधीक्षक की अभिनव पहल, वनांचल क्षेत्र के बालिका वंदना को बनाया पुलिस अधीक्षक, पुलिस की वर्दी से प्रभावित होकर जाहिर की थी पुलिस बनने की इच्छा,,वहीं जिले के थानों में थाना प्रभारी बनकर बच्चो ने सीखा पुलिस की कार्यप्रणाली,,

 

एक बार फिर छत्तीसगढ़ के साथ ही पूरे जीपीएम जिले का नाम रोशन यहां के दिव्यांग पैरा स्वीमिंग के तैराकों ने किया है गुवाहाटी असम में 22 वीं नेशनल पैरा स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाते हुए पैरा स्वीमरो ने 4 गोल्ड मैडल, 3 सिल्वर मैडल,3 ब्रांस मैडल कुल 10 मैडल जीतकर पूरे देश मे छत्तीसगढ़ और जिले का नाम रोशन किया है।।रोहित कुमार गोंड ग्राम पनकोटा जूनियर वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल में 1 गोल्ड मैडल,, 50 मीटर बैक स्ट्रोक 1 गोल्ड मैडल, 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक मे 1 गोल्ड मेडल कुल 3 गोल्ड मैडल प्राप्त किया, सिनीयर वर्ग में अंजना बाई ग्राम पनकोटा 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक 1 गोल्ड मेडल ,100 मीटर बेस्ट स्ट्रोक 1 ब्राउस मेडल प्राप्त किया। जंतराम पनिका ग्राम सोनबचरवार 50 मीटर बैक स्ट्रोक 1 सिल्वर मेडल ,50 मीटर फ्री स्टाइल 1 ब्राउंस मेडल प्राप्त किया , मोहिनी मरावी ग्राम देवरगाव ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक 1 सिल्वर मेडल प्राप्त किया, मालती राठौर ग्राम पंतगवां ने 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक में 1 सिल्वर मेडल ,50 बैक स्ट्रोक में ब्राउंस मेडल प्राप्त किया, सोमेश्वर सिंह धुर्वे ने 50 बटर फलाई ,200 मीटर मिडले ,50 बेस्ट स्ट्रोक में भागा लिया । इस जिले से कुल 6 दिव्यांग 13 ने भाग लिया। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला के खिलाड़ियों ने कुल 10 मेडल प्राप्त किया जिसमे 4 गोल्ड मेडल ,3 सिल्वर मेडल 3 ब्राउंस मेडल प्राप्त किया ।जिले 10 पदक प्राप्त कर के पैरा तैराकों ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों के वापस आने पर रेलवे स्टेशन पेंड्रारोड में गर्मजोशी के साथ भव्य, ढोल ताशा से स्वागत किया गया, और मिठाई बांटी गई।।।।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!