Advertisements

चिटफंड कंपनी के फरार चार डायरेक्टर राजस्थान से गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश के बाद चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टरों की गिरफ्तार जारी है। गरिमा रियल स्टेट के फरार चार डायरेक्टरों को बलौदाबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने 9312 आवेदकों से 27,61,80,361 रुपए ठगी कर फरार हो गए थे। इन आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बताया कि मुख्यमंत्री के मंशा अनुरूप जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में चिटफंड कंपनियों के आरोपी डायरेक्टरों के गिरफ्तारी की कार्रवाई लगातार की जा रही है। गरिमा रियल स्टेट कंपनी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली एवं सुहेला में अपराध दर्ज किया गया है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने चिटफंड कंपनी गरिमा रियल स्टेट कंपनी के फरार 4 आरोपी डायरेक्टरों को न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत धौलपुर जेल राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।

 

एसपी ने बताया कि इस चिटफंड कंपनी के 2 आरोपी डायरेक्टरों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों थानों मे इस चिटफंड कंपनी के विरुद्ध 215 आवेदन में 2,75,187,27 राशि का एफआईआर दर्ज किया गया है। साथ ही कलेक्टर कार्यालय में पूरे जिले से इस चिटफंड कंपनी से निवेशकों द्वारा कुल 9312 आवेदन में 27,61,80,361 की रकम वापसी के लिए आवेदन किया गया है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!