ऑनलाइन हुई दोस्तीः दूसरे स्कूल के छात्र ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

ऑनलाइन हुई दोस्तीः दूसरे स्कूल के छात्र ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बिलासपुर में ऑनलाइन दोस्ती के बाद घर ले जाकर 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार तखतपुर में 16 साल की स्कूली छात्रा दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती दूसरे स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 साल के छात्र से हुई थी। आरोपी तखतपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव का रहने वाला है।

 

स्कूल जाने निकली थी छात्रा

सोमवार की सुबह नाबालिग छात्रा सुबह 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद दोपहर बाद तक नही लौटी। परिजनों ने छात्रा की खोजबीन शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। स्कूल जाने पर पता चला कि छात्रा स्कूल भी नही आई है।

 

चाचा के घर ले जाकर किया दुष्कर्म

आरोपी ने छात्रा को बाइक में अपने चाचा के घर राजपुर ले गया था। राजपुर में छात्रा का मामा घर भी है। छात्र के चाचा-चाची कमाने खाने प्रदेश से बाहर गए हुए हैं। वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

फिर उसे बाइक में बिठा कर उसके मामा के घर पहुँचा दिया और फरार हो गया। इसके बाद छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!