रणजीता स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल का हुआ शुभारंभ, जिले के 1200 खिलाड़ी प्रतियोगिता में ले रहे भाग।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रणजीता स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल का हुआ शुभारंभ, जिले के 1200 खिलाड़ी प्रतियोगिता में ले रहे भाग।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

जशपुर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज रणजीता स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल का विधायक विनय भगत ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कल्पना लकड़ा, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, सूरज चौरसिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी एवं अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

जिले के सभी विकासखण्डों के लगभग 1200 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक में 0 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कबड्डी, बाटी, भौरा और बिल्लस सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

विधायक विनय भगत ने सभी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा अनुसार सभी जिले में छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसी कड़ी में आज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन हमारे पूर्वजों की रीति-रीवाज परम्पराओं को आगे बढ़ाने का सरहानीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेले हार और जीत तो खेल का नियम है। किसी भी खिलाड़ियों को निराश होने की आवश्यकता नही है। सभी खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन करके राज्य स्तर पर भी अपने जिले का नाम रोशन करें।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ी गांव स्तर से चयनित होकर विकासखण्ड स्तर पर और जिला स्तर पर प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। जिला स्तर से विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। सभी खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन करें। जिला प्रशासन सभी खिलाड़ियों को पूरा सहयोग प्रदान करेंगा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!