Advertisements

क्राइम न्यूज़ : पुलिस को दे रहा था 2016 से चकमा जरहागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार वहीं दूसरे मामले में 4 साल से फरार वारंटी को भी किया गिरफ्तार,

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

द प्राइम न्यूज़ मुंगेली : पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है जिसमें एक मामले में आरोपी 2016 से फरार चल रहा था वही दूसरे मामले में बीते 4 वर्षों से आरोपी फरार था पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रकार है कि वर्ष 2016 में थाना जरहागांव के अपराध क्रमांक 140/16 धारा 279, 337, 338, भादवि एवं 130(3),/177, 146/196, 3/181 एम.व्ही एक्ट, दांडिक प्रकरण क्रमांक 1627/16 का आरोपी सूरज वर्मा पिछले 06 वर्षों से लगातार फरार था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मुंगेली द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। स्थाई वारंटी सूरज वर्मा पिछले 06 सालों से लगातार छिप रहा था, जिसको मुखबिरों की सूचना के आधार पर पकड़कर कर विधिवत न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।

इसी प्रकार थाना पथरिया के वर्ष 2018 के अपराध क्रमांक 268/18 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट, दाण्डिक प्रकरण क्रमांक 1681/18 का आरोपी लखन निर्मलकर पिछले 04 वर्षों से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मुंगेली द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। प्रकरण में मुखबिरों की सूचना के आधार पर वारंटी लखन निर्मलकर को उसके निवास ग्राम सिलदहा, थाना पथरिया में दबिश देकर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!