Advertisements

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने व पालन कराने हेतु दिलाया गया शपथ।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

राजनंदगांव: पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने व पालन कराने हेतु दिलाया गया शपथ।

शुक्रवार के दिन जनरल परेड़ के पश्चात् पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर’ द्वारा रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में जिले के अधिकारी/कर्मचारियों एवं पी.टी.एस राजनांदगाव से प्रशिक्षणरत पुलिस जवानों को सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गयी अभियान में शामिल होकर खुद नागरिक का दायित्व निभाएं व आम लोगो को यातायात से संबंधित जानकारी दे कर जागरूक करते रहे तथा सभी अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा यह शपथ भी लिया गया की-

सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातो का ध्यान रखूंगा/रखूंगी।

यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिवारजनों से पालन करवाऊंगा/करवाऊंगी। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनूंगा/पहनूंगी।

कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा/लगाऊंगी।

कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा/चलाऊंगी।

वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करुगा/करूंगी। मैं हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड गाडियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा/दूंगी।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा/रहूंगी।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लखन पटले, डी.एस.पी. यातायात डी. सिसोदिया, डी.एस.पी. नेहा वर्मा एवं रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!