Advertisements

CG CRIME NEWS : पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

धमतरी: पत्नी की हत्या करने के प्रयास में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है धमतरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मनीराम ढीमर पिता सरजू निवासी देवरी,थाना भखारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना 7 दिसम्बर को इसकी पुत्री मीना ढीमर को आरोपी भानु ढीमर पिता घुनारू ढीमर निवासी भैसबोड, चौकी-बिरेझर के शराब पीने से मना करने की बात पर से मां बहन की अश्लील गली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए जान से मारने की नीयत से केरोसिन डालकर आग लगाकर हत्या करने का प्रयास किया है कि 10 दिसम्बर को रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

 

जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर चौकी प्रभारी द्वारा त्वरित कार्यवाही कर रिपोर्ट के चंद घंटे के बाद ही

आरोपी: भानु ढीमर पिता घुनारू ढीमर निवासी भैसबोड को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

उक्त विवेचना कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिरेझर उप निरी. गोवर्धन सिंह ठाकुर ,सउनि.जगदीश सोनवानी ,आर.जितेंद्र चंद्राकर ,संतोष ध्रुव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!