विधायक के पहल से मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति अब यहां रूरल इंडस्ट्रीज पार्क का होगा निर्माण, शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विधायक ने दी बड़ी सौगात।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

विधायक के पहल से मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति अब यहां रूरल इंडस्ट्रीज पार्क का होगा निर्माण, शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विधायक ने दी बड़ी सौगात।
विधायक के पहल से मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति अब यहां रूरल इंडस्ट्रीज पार्क का होगा निर्माण, शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विधायक ने दी बड़ी सौगात।

 

 

फरसाबाहर ब्लॉक के पीएमजीवाईएस की तीन सड़कों के नवीनीकरण कार्य का भी हुआ भूमि पूजन।

 

क्षेत्र के सभी खराब सड़को को लेकर विधायक ने कहा कि जल्द बदलेगी सूरत:-यू.डी. मिंज।

 

 

जशपुर: बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (RIPA) का शिलान्यास यूडी मिंज विधायक एवं संसदीय सचिव ने विकास खण्ड- फरसाबहार के ग्राम पंचायत – साजबहार में कर क्षेत्रवासियों को विधायक ने एक बड़ी सौगात दी है ।इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क की तीन सड़कों का नवीनीकरण का भूमि पूजन भी किया गया. नवीनीकरण

कार्य में मटीपहाड़ से छर्रा मार्ग 4.35किमी, बेलडीपा मार्ग 3 किमी, रंगियाडीपा-लावकेरा मार्ग 1.07 किमी

शामिल है.

 

इससे ग्रामीण एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है । जानकारी के अनुसार

पहले चरण में छत्तीसगढ़ में 300 रूलर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा रहे हैं। जिसके लिए गौठानों में 1 से 3 एकड़ जमीन पार्क के लिए आरक्षित की गई है। राज्य सरकार ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना के तहत 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। सभी स्वीकृत रूलर इंडस्ट्रियल पार्क को 1-1 करोड़ रूपए की राशि मुहैया करवाई जाएगी। इस राशि से इन पार्कों में वर्किंग शेड एवं एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बिजली, पानी और युवाओं को ट्रेनिंग देने पर यह राशि खर्च की जाएगी।

 

विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के ग्रामीण इलाकों में रूलर इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करके रोजगार के अवसर उत्पन्न करना है। ताकि वह पर रहने वाली महिलाओं एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाकर बेहतर आय की प्राप्ति करवाई जा सके। यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का शुभारंभ करते हुए कहा है कि “इस योजना से आत्मनिर्भर गांव का महात्मा गांधी का सपना पूरा होगा, गांधी जी ने ग्राम स्वरूप की कल्पना की उसे सरकार करने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है।” इस योजना से प्रदेश के गांव स्वावलंबी और मजबूत बनेंगे। महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क क्षेत्रों में पहले से ही स्थापित गौठानो को आजीविका के केंद्रों रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करेगी । इस योजना के‌ तहत सुराजी गांव में गौठानों को रूलर इंडस्ट्रियल पार्क में विकसित कर दिया गया है। जिनमें वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि और उद्यानिकी फसलों और लघु वनोपजों के प्रसंस्करण की इकाईयां स्थापित की जा रही है। इसके अलावा आटा-चक्की, दाल मिल, तेल मिल की स्थापना भी की जा रही है ।

 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कहा कि 2 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जी ने अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के शुभारंभ में प्रथम चरण में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 300 रूलर इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया है। आपको बता दें कि ग्रामीण इलाकों के चयनित गौठानों को ही रूलर इंडस्ट्रियल पार्को में विकसित किया जा रहा है। इस योजना के प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखंड में 2 गौठानों को रूलर इंडस्ट्रियल पार्क में विकसित किया जा रहा है। जिसमे फरसाबहार विकास खण्ड के साजबहार एवं बोखी गौठान का चयन किया गया है ।

 

कार्यक्रम में विशेष रूप से कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष निरंजन ताम्रकार, वीरेन्द्र एक्का नगर पंचायत अध्यक्ष कोतबा,वीरेंद्र दास,सुश्री सोनम लकड़ा सरपंच,श्रीमति अगाथा तिग्गा जनपद सदस्य ,श्रीमति शिला चौहान जनपद सदस्य , धनेश्वर टेंगवार सीईओ, ए ए सिद्दकी,एसडीओ, साथ ही पीएमजीएसवाई ई ई जशपुर अमर सोनी ,अप्पू सोनी ,सेराज खान,सरोज ताम्रकार,बसन्तु सिंह, मुकेश नायक एवं राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अधिकारी एवं कर्मचारी सदस्य साथ ही ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!