Advertisements

भाजपा लगातार खेल कर रही है राजभवन के माध्यम से – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम बघेल ने कहा, राजभवन के अधिकारी भाजपा के कठपुतली बने हुए हैं. राजभवन के माध्यम से भाजपा लगातार खेल कर रही है. भाजपा के नेता दोमुंहे हैं, विधानसभा में कुछ बोलते हैं बाहर कुछ और. राज्यपाल को राजभवन के अधिकारी गलत जानकारी दे रहे हैं.

 

सीएम ने आगे कहा, आरक्षण केवल आदिवासियों के लिए नहीं है. हमने 32 प्रतिशत आदिवासियों को दिया, लेकिन उसके साथ साथ पिछड़े वर्ग का है, 12 प्रतिशत अनुसूचित जाति का था, उसे 13 प्रतिशत किया. पिछड़े वर्ग का 14 से 27 किया गया है.

वहीं राजभवन को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, राजभवन किसी भी तरह से निर्णय लेने में सक्षम हैं, राजभवन किसी दल का नहीं होता. उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, हम विधानसभा के भीतर बाहर एक बोलते हैं, किसी को कोई गुमराह नहीं कर रहा है.

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!