Advertisements

छत्तीसगढ़ में 5G इन्टरनेट सेवा: 10 गुना बढ़ेगी स्पीड, रायपुर और दुर्ग से शुरुआत।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से यानी कि शनिवार से इंटरनेट की 5G सेवा शुरु हो जाएगी। रिलायंस Jio यह सेवा लेकर आ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थोड़ी देर में पहले रायपुर और दुर्ग के लिए इसको लांच करेंगे.

 

Jio कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 5G इंटरनेट सेवा शुरू की थी। छत्तीसगढ़ में अब इसको आधिकारिक तौर पर लांच किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में दो करोड़ 50 लाख मोबाइल यूजर हैं। इनमे सबसे ज्यादा रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में यूजर्स है।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टेलीकॉम अफसरों की माने तो 5-G फाइबर एक केबल आधारित सेवा है, जो पहले से शहर में हैं। इससे घर पर एक सीमित रेंज में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्ट टीवी ऑपरेट कर सकते हैं। मगर, जैसे ही आप इस रेंज के बार निकलेंगे नेटवर्क चला जाता है। यहीं पर टॉवर आधारित नेटवर्क की जरुरत पड़ती है। यही सेवा आज से शुरू हो जाएगी। रायपुर में पिछले दो महीने से इसके आधारभूत ढांचे पर काम चल रहा था।

10 गुना बढ़ेगी इंटरनेट की स्पीड

5-G एक सॉफ्टवेयर आधारित मोबाइल नेटवर्क का 5वां जनरेशन है। इसे वायरलेस नेटवर्क की स्पीड और एफिसिएंसी बढ़ाने के लिए विकसित किया गया है। 4-G में अभी अधिकतम 100 एमबीपीएस (मेगाबाइट पर सेकेंड) की स्पीड मिल रही है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!