Advertisements

CG CRIME : B.A.M.एवं B फार्मेसी में प्रवेश दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 25 लाख से अधिक को ठगी का मामला।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जांजगीर: सलखन निवासी रामेश्वर प्रसाद श्रीवास की बेटी को बी.ए.एम.एस में एवं गांव के शिवचरण कश्यप को बी फार्मेसी में प्रवेश दिलाने के नाम पर आरोपी चंद्रिका प्रसाद पटेल द्वारा दिनाँक 17.जून.2019 से 12.मार्च.2021 के मध्य कुल 25 लाख 20 रूपये की ठगी कर धोखाधडी किया था जिस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 32/23 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी के बिलासपुर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया जिनके द्वारा आरोपी चंद्रिका प्रसाद पटेल को बिलासपुर से गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करना स्वीकार किया गया।

 

आरोपी चंद्रिका प्रसाद पटेल उम्र 54 वर्ष निवासी बिलासपुर गिताजंली सिटी फेस -2 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया ।

 

आरोपी को गिरफ्तार करने में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक कामिल हक, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पांडे, प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह एवं थाना शिवरीनारायण पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!