Advertisements

100 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी: 5 मंत्रियों ने कहा- कांग्रेस सरकार ने जो कहा वह कर दिखाया।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने 100 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी करके अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसे लेकर राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री रविन्द्र चौबे, मो. अकबर, डॉ. शिवकुमार डहरिया, कवासी लखमा, अमरजीत भगत ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

 

छत्तीसगढ़ के किसान अपने आप को गर्व महसूस कर रहा है: मरकाम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश में धान खरीदी का नया कीर्तिमान रिकार्ड बना। छत्तीसगढ़ में 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा के पार हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं सभी मंत्री बधाई के पात्र है। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है पहले खेती किसानी घाटे का काम होता था अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल लाभ का काम होता है। पहले भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में 2017-2018 में लगभग 12 लाख 6 हजार किसानों से कुल 56 लाख 88 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी हुयी है।

 

हमारे शासनकाल आने के बाद 2018-2019 में 82 लाख मीट्रिक टन, 2019-2020 में 84 लाख मीट्रिक टन, 2020-2021 में 92 लाख मीट्रिक टन, 2021-2022 में 98 लाख मीट्रिक टन और अब हम सैकड़ा पार कर गये। हमारी सरकार में 100 लाख मीट्रिक टन खरीदी हुअी अभी लक्ष्य 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का है। ंऐतिहासिक रिकार्ड बनने जा रहा है। कही ना कही छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। छत्तीसगढ़ के किसानों को हितों की रक्षा करने वाली सरकार है तो भूपेश बघेल की सरकार है। आज हमे लगता है जो जनता के अपेक्षा, उम्मीदों पर हमारी सरकार जो प्रयास किये है छत्तीसगढ़ के किसान अपने आप को गर्व महसूस कर रहा है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!