Advertisements

CRIME : झाड़-फूक करने का झांसा देकर महिला को किया जबरदस्ती दुष्कर्म आरोपी बैगा गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

राजनांदगांव: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23.जनवरी.23 को पीड़िता/प्रार्थीया अपने पति के साथ थाना हाजिर आकर लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत की, कि घटना दिनांक 22 जनवरी को पीड़िता स्वयं का ईलाज कराने के लिये आरोपी बैगा कोमल चतुर्वेदी पिता सुन्दर चतुर्वेदी उम्र 25 साल साकिन भोलापुर थाना छुरिया के घर ग्राम भोलापुर आयी थी तब आरोपी द्वारा पीड़िता को गंदी-गंदी गाली गलौज कर मारने की धमकी देेकर जबरदस्ती बलात्कार किया है कि रिपोर्ट करने पर थाना छुरिया में अपराध क्रमांक- 38/2023 धारा 294, 376 भादवि कायम पर विवेचना में लिया गया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ अधिकारीगणों को अवगत कर एवम उचित मार्गदर्षन प्राप्त कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के निवास स्थान ग्राम भोलापुर रवाना किया गया। आरोपी अपने घर पर उपस्थित था आरोपी द्वारा जुर्म कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 24 जनवरी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव, सउनि मेघनाथ सिन्हा, प्र.आर. 799 संतोष नायक, आरक्षक 453 ईष्वर बोगारे, 1243 लक्ष्मण नेताम की विषेश योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!