Advertisements

मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा में किया इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का लोकार्पण।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

सुकमा: कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा प्रवास के दौरान छिन्दगढ़ में नवनिर्मित इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का लोकार्पण किया। बैडमिंटन खिलाड़ियों के मांग पर छिन्दगढ़ में 70.86 लाख की लागत से स्टेडियम का निर्माण किया गया। इस स्टेडियम के निर्माण से खेल प्रेमियों के अभ्यास और टूर्नामेंट प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने में सहूलिय होगी।

 

लोकार्पण अवसर पर लखमा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में शिक्षा व्यवस्था में समूचित सुधार किया गया है। अब छिन्दगढ़ में भी बैडमिंटन स्टेडियम का निर्माण किया गया है। बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। जिससे बच्चे स्वस्थ और तंदरूस्त रहकर पढ़ाई में ध्यान देंगे और बड़े होकर कलेक्टर, एसपी जैसे प्रशासनिक पदों पर काबिज होकर देश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही खेल गतिविधियों के क्षेत्र में भी आगे आएंगे।

 

मंत्री लखमा ने शासन की योजनाओं की जानकारी देकर गोठानों में अधिक से अधिक गोबर, गोमूत्र खरीदी हो इसके लिए आमजनों को प्रेरित किया। किसानों की सुविधा के लिए छिंदगढ़ विकासखंड में धान उपार्जन केंद्रों की संख्या में भी वृद्धि की गई है। छिन्दगढ़ में नवनिर्मित इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम के लोकार्पण अवसर पर जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य करण देव सिंह, ग्राम पंचायत छिंदगढ़ के सरपंच श्रीमती संजना नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!