Advertisements

सीएम भूपेश की दो टूक: कहा- राजस्व प्रकरणों में देरी हुई तो कलेक्टरों पर होगी कार्रवाई।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्व प्रकरणों को लेकर कलेक्टरों को दो टूक निर्देश दिए है. राजस्व प्रकरणों में लेटलतीफी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी नाराजगी जताते हुए कहा कि, राजस्व प्रकरणों में देरी पाए जाने पर सीधे कलेक्टरों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए चीफ सेक्रेटरी को मुख्यमंत्री ने सीधी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि राजस्व प्रकरणों में किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तमाम राजस्व प्रकरणों के त्वरित निपटान के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश जारी कर कहा है कि जिस तरह की देरी राजस्व प्रकरणों में हो रही है, वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।.

 

राजस्व प्रकरणों की समीक्षा मुख्यमंत्री फरवरी के आखिरी सप्ताह में करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस बाबत कहा है कि नामांकन, सीमांकन और डायवर्सन समेत तमाम राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी और गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई भी होगी।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!