Advertisements

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 1 व 2 फरवरी को।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

देश भर के भाजपा अल्पसंख्यक नेता जुटेंगे।

 

रायपुर: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने जारी बयान में बताया कि भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 1 एवं 2 फरवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई है। बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सहित मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सम्पूर्ण कार्यसमिति सदस्य और सभी राज्यों के मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल होंगे।

 

1 फरवरी को राष्ट्रीय पदाधिकारी गण की बैठक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में होगी। 2 फरवरी को प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक माहेश्वरी भवन कमल विहार रायपुर में आयोजित होगी।

 

दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनज़र अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी।

 

बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, डी. पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा एवं मोर्चा प्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, अब्दुल कुट्टी अध्यक्ष केंद्रीय हज कमेटी भारत सरकार, पवन साय प्रदेश महामंत्री संगठन, नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ मोर्चा प्रभारी मुहम्मद सद्दाम, डॉ. सलीम राज सह प्रभारी आरिफ खान छत्तीसगढ़ मोर्चा के अध्यक्ष शकील अहमद शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी राजधानी रायपुर में मोर्चा संभाले हुए हैं और पूरे छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!