Advertisements

पहले के समय पर खुलेंगे स्कूलः इस वजह से बदली गई थी टाइमिंग।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ठंड की वजह से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया था। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। अब स्कूलों का संचालन फिर से पहले की तरह ही होगा। ठंड कम होने की वजह से जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

इसके लिए गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से आदेश जारी हो गया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश जारी कर कहा है कि 4 जनवरी को स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्देश जारी हुआ था। मौजूदा वक्त में ठंड का प्रकोप कम हो गया है, लिहाजा स्कूल का संचालन अब पूर्व में शासन की तरफ से जारी समय सारणी के मुताबिक किया जाएगा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!