Advertisements

डॉ. रमन ने केंद्रीय बजट को बताया विकसित राष्ट्र बनाने का रोडमैप।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट को लेकर अब नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने केंद्रीय बजट को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का रोडमैप बजट बताया। डॉ. रमन ने कहा कि यह ऐसा बजट है जो आने वाले चुनाव में ट्रंप कार्ड साबित होगा इसलिए कांग्रेस निराश हैं।

 

पूर्व सीएम डॉ. रमन ने कहा, यह सप्तऋषि बजट है, जो अमृतकाल में मार्गदर्शन करेगी। बजट का आकार 12 फीसदी से बढ़कर 45 लाख करोड़ हो गया है। आगामी वित्तीय वर्ष में कर राजस्व प्राप्ति 23 लाख करोड़ हो जाएगा और राजस्व घाटा 1.7 फीसदी रह जाएगा। राजकोषीय घाटा 5.9 फीसदी पर आ गया है। राज्यों को जीएसडीपी के 3.5 फीसदी तक राजकोषीय घाटा की छूट दी गई है। आर्थिक विकास दर 7 फीसदी रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: CG के कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा! बजट में भत्ता बढ़ाने की तैयारी, जानिए कितना होगा फायदा…

उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय 1.97 लाख रुपये हो गई है। भारतीय अर्थव्यवस्था आकार में दसवें स्थान से पांचवे स्थान पर पहुंच गई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 15 लाख की लिमिट को बढ़ाकर 30 लाख कर दिया गया है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू हो रही है। पूर्व सीएम डॉ. रमन ने आगे कहा, पीएम आवास योजना के लिए 66 फीसदी बजट बढ़ाकर 79 हजार किया गया है। रेलवे के बजट का आकार बढ़ाया गया है। यह बजट दूरगामी सोच का परिणाम है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!