Advertisements

राजधानी में नकली दवा की फैक्ट्री पर छापा : 10 करोड़ से अधिक दवा जप्त।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: राजधानी रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीयों ने छापामार कार्यवाही की है एक मेडिकल स्टोर में चल रही फैक्ट्री जहाँ दवा के अवैध कारोबार से 10 करोड़ की फर्जी और मिलावटी दवाएं बरामद की गई है। बताया जा रहा है की आयुर्वेदिक बताकर दवाइयां बेचीं जा रही थी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 4 अलग-अलग दुकानों, एजेंसी में छापा मारा है। कार्रवाई में अब तक 25 बोरे से ज्यादा माल जब्त किया जा चुका है। विभाग के अधिकारी जानकारी मिली थी की आयुर्वेदिक औषधि के नाम पर एलोपैथिक दवाएं बेचीं जा रही है जानकारी मिलने के बाद विभाग के अधिकारी एक टीम बनाकर गुरुवार को जांच के लिए निकली। बताया गया की अधिकारी पहले तो ग्राहक बनकर सिमगा में शारदा मेडिकल स्टोर गए। वहां दवाओं के बारे पूछा फिर टीम ने दुकान के भीतर जाकर छापा मारा। दुकान के भीतर कारोबारी ने अपनी प्रॉपर्टी में पूरा सेटअप लगा रखा था। करोड़ो की फर्जी दवा का स्टॉक मिला, इसे पूरे प्रदेश और आस-पास के राज्यों में भी बेचा जा रहा था।

 

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शारदा मेडिकल स्टोर से मिली दवा को कालीबाड़ी स्थित शासकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में टेस्ट किया जांच में एलोपैथिक दवाइयां डिक्लोफेनिक एवं असक्लोफेनिक की मात्रा पाई गई है। आम लोग एलोपैथिक दवाओं के साइड इफेक्ट की वजह से आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज कराना चाहते हैं। इस मौके का फायदा उठाते हुए इन कारोबारियों एलोपैथिक दवाएं मिलाकर जल्द स्वास्थ्य लाभ देने का दावा करते हुए दवा को बेच रहे थे। विभागीय अफसरों के मुताबिक जो एलोपैथिक दवाओं की मात्रा सैंपल्स में मिली हैं उसका स्वास्थ्य पर बहुत गंभीर बुरा असर पड़ता है।

यहाँ हुई छापेमार कारवाई

रायपुर के शंकर नगर में गीतांजलि नगर स्थित बजरंग आयुर्वेदिक एजेंसी में भी अफसरों ने जांच की। याशिका ट्रेडिंग एवं मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर और बीरगांव स्थित वेयरहाउस से भी लाखों का सामान मिला है। सिमगा की शारदा मेडिकल स्टोर से 5 करोड़ की गोलियां और इन्हें तैयार करने की चीजें बरामद की गई है।

 

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!