Advertisements

BJP नेता की हत्या मामलाः भाजपा ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भाजपा मंडल अध्यक्ष निलकंठ कक्केम की नक्सलियों ने रविवार को हत्या कर दी थी। भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

 

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भाजपा नेता की हत्या मामले को लेकर कहा कि, बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले में कल हमारे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष निलकंठ की नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या की है। इस हत्या की जितनी निंदा की जाए वह कम है। यह इस बात का जीवंत प्रमाण है कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और कांग्रेस सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है।

 

वहां पर बेगूनाह लोग नक्सलियों और माओवादियों के द्वारा मारे जा रहे है। इस सरकार को जल्द से जल्द निर्णायक और कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है। हम इस जघन्य हत्या की कठोर शब्दों में निंदा करते  है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!