Advertisements

क्राइम : शादी झांसा देकर 3 वर्षों से युवती का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जशपुर: युवती को शादी का झांसा देकर 3 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का फरसाबहार क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय युवती ने दिनांक 03.फरवरी 2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि माह जनवरी 2020 में आरोपी खिलेश पैंकरा ने उसे एक परिचित के घर में ले जाकर शादी करूंगा कहकर दुष्कर्म किया, उसके बाद विभिन्न दिनों में अपने पास बुलाकर दुष्कर्म किया। प्रार्थिया द्वारा खिलेष पैंकरा को शादी करने हेतु कहने पर वह इंकार कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी खिलेश पैंकरा के बिलासपुर में होने की जानकारी मिलने पर तत्काल टीम गठित कर मौके पर जाकर दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी खिलेश पैंकरा उम्र 28 साल निवासी कोकियाखार को दिनांक 06.फरवरी.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार निरीक्षक ओ.पी. कुजूर, आर. नीरज तिर्की, आर. शोभित साय, आर. ईष्वर साय, आर. रामसागर नायक एवं म.आर. बिरजिनिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!