Advertisements

जशपुर पुलिस एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय में हमर-बेटी, हमर मान“ के तगत किया गया जागरूक।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

छत्तीसगढ़: शासन द्वारा बालिकाओं/युवतियों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से ”हमर-बेटी, हमर मान“ कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। उक्त कार्यक्रम के तहत् आज दिनांक 08.02.2023 को जिला पुलिस जशपुर एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी में कार्यक्रम आयोजित कर वहां मौजूद बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुये उन्हें विभिन्न विषयों के संबंध में जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकगण भी उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग से उप निरीक्षक रश्मि थाॅमस ने उपस्थित छात्र/छात्राओं को कहा कि उन्हें अपनी शिक्षा एवं पढ़ाई में ध्यान देना चाहिये, उनके द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये। उक्त कार्यक्रम में गुड टच बैड टच, घरेलू हिंसा, सोशल मीडिया से संबंधित टिप्स, मोबाईल फ्राॅड, मानव तस्करी, यातायात नियमों, एक्सीडेंट से बचाव एवं हेलमेट की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया। यातायात नियमों एवं संकेतों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि जब तक लाइसेंस नहीं बन जाता तब तक वाहन ना चलाएं।

 

पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बच्चों की सुरक्षा हेतु टोलफ्री नम्बर 1800-123-6010 लांच किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी पीड़ित बालिका स्वयं अथवा बालिका की ओर से किसी भी व्यक्ति के द्वारा उसके साथ हो रहे शोषण, अत्याचार, दुव्र्यवहार, परेशानी या अपराध की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, साथ ही बच्चों/उसके माता-पिता के लिये मनोचिकित्सक से परामर्श की सुविधा का भी प्रावधान है इसकी जानकारी दी गई।

 

इसी प्रकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ प्ले स्टोर में उपलब्ध है, जिसके माध्यम से संकट में फंसी महिलाओं/बालिकाओं को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिये इमजेंसी नम्बर की सुविधा है, साथ ही बिना थाना गए, कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज कराने एवं शिकायतों के निराकरण की स्थिति को भी ऑनलाइन देखने की भी सुविधा दी गई है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।

 

उक्त कार्यक्रम में बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी के प्राचार्य विनायक साय, सहायक प्राध्यापक डाॅ. आर.पी.एस. धुर्वे, डाॅ. ओ.पी. बघेल, नेहरू युवा केन्द्र से एस. चौहान एवं महिला सेल से अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!