सीएम भूपेश बघेल के निर्देश, DGP बस्तर संभाग के जिलों में बैठक लेंगे, बस्तर के नेताओं को पुलिस को सूचना देकर दौरा करने की अपील । बाइक सवार दो नक्सली बीजेपी नेता के घर पहुंचे और करीब से उनके सिर में गोली मार दी थी।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली घटना और भाजपा नेताओं की सुरक्षा पर कहा कि नक्सल क्षेत्र के किसी भी भाजपा नेता की सुरक्षा कम नहीं की गई है. केदार कश्यप, महेश गागड़ा को जेड प्लस सुरक्षा है. डॉ. रमन सिंह को तो मुझसे ज्यादा सुरक्षा है, रमन सिंह के पास तो जेड प्लस और एनएसजी है.

इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल ने DGP को भी निर्देश दिए हैं. बस्तर में नेताओं की सुरक्षा को लेकर आदेशित किया है, उन्होंने कहा कि DGP बस्तर संभाग के जिलों में बैठक लेंगे, DGP सभी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे, साथ ही सीएम ने बस्तर के नेताओं को पुलिस को सूचना देकर दौरा करने की अपील की है।

 

नारायणपुर में नक्सलियों ने बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी, इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी, नक्सलियों ने उनको लौह अयस्क संयंत्र की स्थापना के लिए समर्थन छोड़ने के लिए चेतावनी दी थी, इस वारदात से पहले 5 फरवरी को भी एक बीजेपी नेता की हत्या हुई थी, बाइक सवार दो नक्सली बीजेपी नेता के घर पहुंचे और करीब से उनके सिर में गोली मार दी थी।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!