Advertisements

शिव जी के भक्तों के लिए अच्छी खबर : इस दिन खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

बता दें कि शनिवार को महाशिवरात्रि पर उखीमठ में परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद पंचांग की गणना के बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने को लेकर मुहूर्त निश्चित किया गया. जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को मेघ लग्न में सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे. केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही बाबा दरबार में श्रद्धालुओं की उस्थिति शुरू हो जाएगी।

 

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने से पहले निभाई जाने वाली परंपराएं, अनुष्ठान चार दिन पहले यानी 21 अप्रैल से ही शुरू हो जाएंगे. बताया जाता है कि 21 अप्रैल को डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओमकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए रवाना होगी. बाबा केदार की पैदल डोली यात्रा 24 अप्रैल को केदारनाथ पहुंचेगी.

 

पैदल डोली यात्रा के ओमकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से केदारनाथ पहुंचने के बाद अगले दिन मंदिर के कपाट खोलने के लिए धार्मिक अनुष्ठान शुरू होगा. धार्मिक अनुष्ठान के बाद सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे

 

27 अक्टूबर को बंद हुए थे मंदिर के कपाट

 

गौरतलब है कि केदारनाथ मंदिर के कपाट भैया दूज के अवसर पर विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए थे. सेना की मराठा रेजीमेंट के बैंड ने भक्तिमय प्रस्तुति दी थी. केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद वहां से डोली ऊखीमठ के ओमकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई थी. डोली को ओमकारेश्वर मंदिर के शीतकालीन पूजा गद्दी स्थल पर 29 अक्टूबर को विराजमान किया गया था।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!