ताजा खबरें

रोड किनारे मिला नर तेंदुआ शावक का शव।

 

कांकेर: जिले में एक नर तेंदुआ शावक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, बीती रात अज्ञात वाहन की ठोकर से नर तेंदुआ शावक की मौत हुई है।

 

घटना कांकेर वन परिक्षेत्र के बार देवरी के शांतिपारा के पास की है। घटना की जानकारी वन अमला को मिलते ही वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपाई व उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची है।

 

पंचनामा तैयार कर तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए फॉरेस्ट रेस्ट हाउस ले जाया गया है। तेंदुए की उम्र लगभग 4 से 5 माह के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल वन अमला मामले की जांच कर रहा है।

Rashifal