Advertisements

रायपुर में LIC अधिकारी की मौत, तेज रफ्तार एक्टिवा ने मारी ठोकर।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: के आजाद चौक थाने क्षेत्र में हुए सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक LIC अधिकारी को तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं आरोपी एक्टिवा चालक फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। LIC अधिकारी का नाम श्रीनिवास शर्मा(52) था। वे मूलतः भिलाई के रहने वाले थे। वे रोज रायपुर में ऑफिस के लिए भिलाई से अप-डाउन करते। ये घटना 13 फरवरी की है। बताया जा रहा है कि उस दिन एलआईसी ऑफिस आमापारा के नीचे चाय वाले ने रोज की तरह गुमटी नहीं लगाया था। जिससे श्रीनिवास सड़क के उस पार चाय पीने जा रहे थे।

 

इसी बीच दोपहर करीब 2.30 बजे सफेद रंग की एक्टिवा गाड़ी में एक युवक टाटीबंध की ओर से शहर की तरफ बड़ी तेजी से आया। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि श्रीनिवास शर्मा सावधानी बरतते हुए सड़क पार कर रहे थे। लेकिन तेज रफ्तार एक्टिवा ने श्रीनिवास को टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद LIC ऑफिस के कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!