Advertisements

केसी वेणुगोपाल रायपुर पहुंचे, ईडी की रेड पर दिया बड़ा बयान, वेणुगोपाल ने कहा, बीजेपी ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती है।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी जोर-शोर से चल रहा है. आज सुबह AICC के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल रायपुर पहुंचे. उन्होंने अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कहा,अधिवेशन की सभी तैयारियां पूरी हो गई है. बड़ा अरेंजमेंट किया गया है. अधिवेशन के पहले कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी की रेड पर वेणुगोपाल ने कहा, हमें पहले से मालूम था, जब भी कांग्रेस पार्टी कोई बड़ा आयोजन करती है, बीजेपी ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती है. कांग्रेस पार्टी ईडी और सीबीआई से डरने वाली नहीं है. एआईसीसी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ईडी का छापा साफ तौर पर राजनीति विवाद का नतीजा है. सीबीआई और ईडी के नाम पर भाजपा डरा नहीं पाएगी. कांग्रेस किसी चीज से डरने या भागने वाली नहीं है. हमें कानून पर भरोसा है. कानून के अनुसार लड़ेंगे. हमें पहले से पता था ऐसा कुछ होने वाला है. जहां भी चुनाव या महाधिवेशन है, ईडी आती है. पूरे भारत में यह सबको पहले से पता है.

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!