Advertisements

कांग्रेस की अगुवाई में भाजपा को हटा देगा विपक्ष, 2024 में बनेगी गठबंधन की सरकार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है। दरअसल नगालैंड में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2024 में कांग्रेस की अगुवाई में गठबंधन की सरकार बनेगी।

 

सभा के दौरान खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2024 में देश की जनता पीएम मोदी को सबक सिखाएगी। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, “गठबंधन सरकार केंद्र में आएगी और कांग्रेस इसका नेतृत्व करेगी।” उन्होंने कहा कि अन्य दलों के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि हम लोकतंत्र और संविधान का पालन करेंगे, चाहे 100 मोदी और शाह आ जाएं।

 

इससे पहले भी एक रैली के दौरान खड़गे ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने नगालैंड को लूटा है। उन्होंने कहा, “गुजरे 20 सालों में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और बीजेपी ने नगालैंड को लूटा है। अब समय आ गया है कि लोगों को न्याय मिले और ऐसी सरकार बने जो लोगों के लिए काम करे।

 

खड़गे ने आगे कहा कि भाजपा की राजनीति का उद्देश्य नागाओं की स्वदेशी और अनूठी संस्कृति को नष्ट करना है। नगालैंड के लोगों को नगालैंड की संस्कृति और ध्रुवीकरण और नफरत की राजनीति पर इस हमले के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। बता दें कि 60 सदस्यों वाले नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं वोटों की गिनती दो मार्च को होगी।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!