Advertisements

इंद्रावती भवन अब ED के कब्जे में, अधिकारियों में हड़कंप, खंगाले जा रहे सैकड़ों फाइल्स।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से ईडी की कार्रवाई लगातार चल रही है। बीते दिनों जहां कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर ईडी ने दबिश दी तो वही अब शासन के कई विभागों में आज ईडी ने छापा मारा है। कुछ देर पहले खबर आई थी कि सीआरपीएफ के बहुत से जवानों के साथ ED की टीम नवा रायपुर स्थित श्रम विभाग पहुंची। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।

 

इन विभागों में ED की दबिश

मिली जानकारी के अनुसार इन्द्रावती भवन स्थित श्रम विभाग, पर्यावरण मंडल, जल संसाधन विभाग और GST भवन में ईडी की कई टीमों ने दबिश दी है।

 

क्या है अपडेट ?

बताया जा रहा है कि, ईडी की टीम ने श्रम विभाग कार्यालय में उस समय दबिश दी जिस वक्त वहां बैठक आयोजित की गई थी। अभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईडी के अफसरों ने वहां रोक लिया और किसी को आने-जाने नहीं दिया गया। ताजा जानकारी के अनुसार ED की टीम श्रम विभाग में एक बड़े पैमाने पर दस्तावेजों को इकट्ठा कर अपने साथ ले गई है।

 

वहीं कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. साथ ही सूत्रों की माने तो बाकी विभागों में भी इसी तरीके से ईडी की कार्रवाई जारी है. एक खबर और निकल कर सामने आ रही है कि विभाग के कई सेक्शन सील कर दिए गए हैं। कई कर्मचारियों से पूछताछ भी जारी है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!