Advertisements

राजधानी में ड्रग रैकेट का भंड़ाफोड़ दो नाइजीरियन सहित तीन गिरफ्तार करोड़ों के ड्रग्स बरामद।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

दिल्ली: देश के महानगरों में विदेशी ड्रग पैडलर बेहद सक्रिय हैं, इसका खुलासा कई बार हो चुका है, तो गिरफ्तारियां भी हुईं हैं। इसके बावजूद ड्रग रैकेट लगातार सक्रिय है। ताजा मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक ड्रग रैकेट का खुलासा कर उसमें शामिल दो नाइजीरियन सहित तीन ड्रग्स सप्लायरों को गिरफ्तार लिया है। उनके पास से पार्टी में इस्तेमाल होने वाली करोड़ों रुपए की ड्रग्स बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, डेनियल, बेनेथ व छतरपुर एन्क्लेव के रहने वाले बलजीत के रूप में की गई है।

 

क्राइम ब्रांच ने रंगे हाथ दबोचा

स्पेशल सीपी क्राइम ब्रांच रविन्द्र यादव के अनुसार, क्राइम ब्रांच को ड्रग्स की सप्लाई की इनपुट मिली थी। इस पर पुलिस ने एक ड्रग्स सप्लायर बलजीत के घर के पास ट्रैप लगाया। वहां एक नाइजीरियन नागरिक डेनियल स्कूटी से ड्रग्स की खेप की डिलीवरी देने बलजीत के पास पहुंचा। जैसे ही उसने बलजीत को ड्रग्स के पैकेट की डिलीवरी की, पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से 51 ग्राम कोकीन, 35 ग्राम एमडीएमए और 60 गोलियां एक्सटेसी की बरामद की गई। इसे जब्त कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

बना हुआ है चेन

पूछताछ में डेनियल ने बताया कि उसे ड्रग्स की खेप महरौली में रहने वाले माइकल ने दी थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस की टीम ने बेनेथ उर्फ माइकल के घर पर छापेमारी कर उसे भी दबोच लिया। वहां से 157 ग्राम हेरोइन, 57 ग्राम एमडीएमए और 28 गोलियां एक्सटेसी की बरामद की गईं। डेनियल ने बताया प्रति एक ग्राम ड्रग डिलीवरी करने के एवज में उसे पांच सौ रुपए देता था। ड्रग सप्लाई करने से उसे काफी फायदा होता था। वहीं बलजीत ने बताया कि वह करीब दो साल पहले माइकल और फिर डेनियल के संपर्क में आया। इनसे खरीदी गई ड्रग्स वह ग्राहकों को बेचता था।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!