Advertisements

दुष्कर्म के मामले सजा काट रहे कैदी ने जेल में लगाई फांसी।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जांजगीर चांपा: जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार 376 के मामले में कैद आरोपी ने जेल में ही फांसी लगा ली है। मामला जांजगीर चांपा से निकलकर सामने आया है।

 

दुष्कर्म के मेमेले में हुई थी जेल

अब तक मिली जानकारी ने अनुसार जांजगीर-चांपा जेल में बंद कैदी ने आत्महत्या कर ली है । आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा था । बीते 5 अप्रैल को दुष्कर्म के आरोप में धारा 376 के तहत 20 साल की सजा हुई थी।

सुसाइड नोट में कही यह बात

युवक के पास सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट पर लड़की और उसके परिवार वालों द्वारा जबरन फसाने की बात लिखी है. मृतक का नाम बनवारी लाल कश्यप उम्र 24 वर्ष ग्राम खैरा निवासी बताया जा रहा है। वहीं शव को पोस्टमार्डम के लिए ज़िला अस्पताल में भेजा गया है

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!