Advertisements

झारखंड में नक्सलियों का उत्पात तीन जिलों में 12 वाहनों को लगाई आग।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

झारंखड राज्य के तीन जिलों में नक्सलियों का उत्पात देखने को मिला है। बोकारो, लोहरदगा और रामगढ़ जिले में नक्सलियों ने शुक्रवार देर रात १२ वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार तीन जिलों में लेवी न मिलने से खफा नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे 12 वाहनों काे जला दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बोकारो और रामगढ़ जिले में माने बिरसेन के दस्ते ने इस घटना को अंजाम दिया।

 

बोकारो जिले के महुआटांड थाना क्षेत्र में एक जेसीबी, चार ट्रैक्टर और रामगढ़ में दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर नक्सलियों ने आग के हवाले किए हैं। महुआटांड थाना क्षेत्र में पाइप लाइन का काम चल रहा है। यह करीब आधा दर्जन नक्सलियों ने यह वारदात की। रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के पारसाडीह में बीएम कंपनी पुल बना रही है। यहां करीब एक दर्जन नक्सली पहुंचे और वाहन फूंक दिए। जेसीबी ड्राइवर रवि कुमार सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है।

 

बोकारो के एसपी चंदन झा ने शनिवार को माना है कि नक्सलियों ने वाहन फूंके हैं। जेसीबी पूरी तरह खाक हो गई। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि घटना में नक्सलियों का हाथ है या अपराधियों का। यह सभी गाड़ियां पीडीएस डीलर लीला साव की हैं।

 

कैरी में 22 करोड़ रुपये की लागत से हर घर जल पहुंचाने के उद्देश्य पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस कार्य में लगी जेसीबी और ट्रैक्टर मालिक लीला साव के घर के सामने खड़े थे। रात को हथियारबंद नक्सली पहुंचे और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने आइयार-महुआटांड़ सड़क निर्माण कार्य के मुंशी को बंधक बनाकर बैठा लिया था। वह लीला साव को ढूंढ रहे थे।

 

लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के मकांदू टोंगरी में संचालित बालाजी स्टोन ट्रेडिंग वर्क्स लिमिटेड के माइंस तथा क्रशर प्लांट में पीएलएफआई के नक्सलियों ने शुक्रवार रात एक पोकलेन और एक साउंडलेस जेनरेटर को फूंक दिया। पोकलेन ऑपरेटर के साथ मारपीट की। दशहत फैलाने के उद्देश्य से दो बम विस्फोट भी किए। थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि लेवी के लिए पीएलएफआई संगठन के कृष्णा यादव तथा उनके सहयोगियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!